A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदेशराजस्थानसिकर

भाजपा नेता श्रवण चौधरी के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्मदिवस पर सालासर में गौसेवा और छप्पन भोग का अर्पण

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार

सीकर/फतेहपुर. राजस्थान की यशस्वी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्मदिवस के अवसर पर श्री बालाजी गौशाला, सालासर में भव्य आयोजन किया गया। फतेहपुर भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर गौमाता को छप्पन भोग अर्पित कर कामधेनु गौमाता की पूजा की गई और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। गौसेवा के बाद सालासर बालाजी महाराज के दर्शन कर 51 किलो लड्डू का भोग लगाया गया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर फतेहपुर शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, फतेहपुर देहात मंडल अध्यक्ष कैलाश कुल्हरी, रामगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, विकास भास्कर, आनंद हुड्डा, बजरंग तनेजा, रामलाल सियाग, अक्षय नायक, प्रदीप बेरवाल, विमल चोटिया, कमल कुल्हरी, सुशील पवार, आशीष बेला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Vande Bharat Live Tv News

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!